‘सईयां जी सेल्फिश’ पर रानी चटर्जी का एक्सप्रेशन वीडियो वायरल

Report By: Kiran Prakash Singh

🎶 ‘सईयां जी सेल्फिश’ पर रानी चटर्जी का एक्सप्रेशन गेम हुआ वायरल, फैंस बोले—कमाल है!

रानी चटर्जी का ‘सईयां जी सेल्फिश’ गाने पर एक्सप्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस ने की जमकर तारीफ, दिल और फायर इमोजी की बारिश।

मुंबई (digitallivenews)। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में अब कलाकार सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के काम को सपोर्ट करते नजर आते हैं। इसी बीच भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रानी चटर्जी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे के चर्चित गाने ‘सईयां जी सेल्फिश’ पर शानदार एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं। वीडियो में रानी बिना कोई डायलॉग बोले, सिर्फ अपने चेहरे के हाव-भाव से गाने के हर बोल को इतने शानदार तरीके से पेश करती हैं कि देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं।

उनका यह अंदाज़ न सिर्फ एंटरटेनिंग है, बल्कि यह भी साबित करता है कि रानी चटर्जी एक्सप्रेशन्स की क्वीन क्यों कहलाती हैं। वीडियो के साथ रानी ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कैप्शन लिखा—
“आप जले हुए सैया ग्रीस निकले। आम्रपाली की आवाज और मेरे चेहरे के इस कॉम्बो के बारे में क्या कहना।”
उनका यह मजेदार कैप्शन भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन रिएक्शन्स से भर गया है। फैंस रानी के एक्सप्रेशन्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं और दिल व फायर इमोजी के जरिए अपना प्यार लुटा रहे हैं।

अगर गाने ‘सईयां जी सेल्फिश’ की बात करें, तो इसे निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। गाने में आम्रपाली के साथ एजाज अहमद भी नजर आते हैं।

रानी चटर्जी न सिर्फ फिल्मों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैं। उनके डांस वीडियो, एक्टिंग क्लिप्स और मजेदार रील्स फैंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। इन दिनों वह टीवी सीरियल ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में एक निगेटिव किरदार निभा रही हैं, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इसके अलावा, रानी की आने वाली फिल्मों में ‘परिणय सूत्र’ और ‘यूपी वाली-बिहार वाली’ शामिल हैं, जिन्हें लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

Also Read

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और मेरठ में सड़क हादसे, कई घायल

आम आदमी पार्टी ने आगरा में किया प्रदर्शन, शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ाई की बात कही

504 करोड़ घोटाले में CBI की पहली चार्जशीट दाखिल

विराट कोहली बने 2024 के सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City