राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

Report By: Kiran Prakash Singh

राहुल गांधी का बड़ा आरोप: “चुनाव आयोग वोट चोरों की कर रहा है रक्षा”

नई दिल्ली (DIGITALLIVENEWS)।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा –

“अपनी-अपनी कुर्सियों की पेटी बांध लीजिए।”

इसके साथ ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के सबूत पेश किए और कहा कि देश में लोकतंत्र को खतरा है और इसमें चुनाव आयोग की मिलीभगत है।


“मैं अपने संविधान की रक्षा करूंगा”

राहुल गांधी ने कहा कि वे जो भी बात कहते हैं, वह सच्चाई और सबूत के साथ होती है।

“मैं अपने देश से, संविधान से और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्यार करता हूं और उसकी रक्षा करूंगा।”

उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं, जो भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।


कर्नाटक के आलंद में 6,018 वोट डिलीट करने की कोशिश

राहुल ने दावा किया कि कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6,018 वोट डिलीट किए गए। उन्होंने कहा कि यह संख्या और भी अधिक हो सकती है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का नाम लिस्ट से गायब है। जांच करने पर पता चला कि नाम डिलीट करने वाले और जिनका नाम डिलीट हुआ – दोनों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

राहुल ने कहा,

“किसी अज्ञात ताकत ने सिस्टम को हाईजैक कर के वोट डिलीट किए।”


“दलित और ओबीसी को बनाया जा रहा है निशाना”

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया एक सुनियोजित साजिश है, जिसका मकसद है – दलित, ओबीसी और कांग्रेस समर्थकों के वोट हटाना।
उन्होंने कहा कि बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सिस्टमेटिक वोट डिलीशन हुआ है।


वोटर को मंच पर बुलाकर पेश किया प्रत्यक्ष प्रमाण

राहुल गांधी अपने साथ एक कन्नड़ वोटर को मंच पर लेकर आए, जिसने बताया कि उसके नाम पर 12 अन्य वोटर्स के नाम डिलीट कर दिए गए, जबकि उसे इस प्रक्रिया की जानकारी तक नहीं थी।


“हाइड्रोजन बम आ रहा है” – राहुल का पुराना बयान याद आया

राहुल गांधी ने इससे पहले 1 सितंबर को कहा था कि –

“वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता लगने वाली है। एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, वो आ रहा है।”
11 सितंबर को भी उन्होंने कहा था कि डायनामिक और धमाकेदार सबूत पेश किए जाएंगे।


राहुल गांधी के मुख्य आरोप संक्षेप में:

  • कांग्रेस समर्थक वोटर्स के नाम जानबूझकर डिलीट किए जा रहे हैं

  • चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलीभगत कर रहा है

  • कर्नाटक के आलंद में 6,018 वोट हटाने की साजिश का खुलासा

  • वोट डिलीट करने वालों और जिनके वोट डिलीट हुए – दोनों को नहीं थी जानकारी

  • दलित और ओबीसी को टारगेट किया जा रहा है


राहुल गांधी ने कहा कि वे अपने आरोपों को लेकर जल्द ही और भी सबूत सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

Also Read

“सुमोना चक्रवर्ती की कार पर प्रदर्शनकारियों का हमला”

आगरा में वाहन चोर गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

AI व डीपफेक पर रोक: ऐश्वर्या राय को कोर्ट से बड़ी राहत

अमेरिका की रूस पर नई पाबंदियाँ, दुनिया में आर्थिक जंग का खतरा

भारत-जापान की आतंकवाद पर एकजुट हुंकार

You Might Also Like

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, नेट्स में दिखा जोश

वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे ओपनिंग, नंबर-3 पर उतरेंगे; देखें IND vs NZ दूसरे T20 की प्लेइंग XI

Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन! मैरी कॉम के बाहर होने की चर्चा

KBC 18 के सेट पर पहुंचे रणबीर-साई पल्लवी, अमिताभ ने सुनाया दिवाली का किस्सा

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले हलचल, क्या हरसिमरत कौर होंगी NDA का चेहरा?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स तक पहुंच रही थी पुलिस की जानकारी

1 नवंबर की महारैली के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, यूपी से 50 हजार और हरियाणा से 1 लाख लोगों का लक्ष्य

सोनिया गांधी ने सुनाई राजीव गांधी से प्यार की कहानी, 10 नवंबर को आएगी किताब

Select Your City