मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी का संदेश

Report By: Kiran Prakash Singh

संघ प्रमुख मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, (digitallivenews)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने भागवत जी के जीवन को वसुधैव कुटुंबकम, समता, बंधुत्व, और समरसता जैसे मूल्यों का प्रतीक बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि 11 सितंबर का दिन इतिहास में स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण और 9/11 आतंकी हमले जैसी दो बड़ी स्मृतियों से जुड़ा है। इसी दिन मोहन भागवत जी का जन्मदिन होना एक सार्थक संयोग है, खासकर तब जब संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक विस्तृत लेख में लिखा कि, “हम स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि हमें मोहन भागवत जी जैसे दूरदर्शी और परिश्रमी नेतृत्व का मार्गदर्शन मिला है। उनके नेतृत्व में संघ कार्य लगातार विस्तार पा रहा है।”

पीएम मोदी ने अपने और भागवत परिवार के पुराने संबंधों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने भागवत जी के पिता स्वर्गीय मधुकरराव भागवत के साथ भी निकटता से काम किया था। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘ज्योतिपुंज’ में मधुकरराव जी का उल्लेख भी किया है।

मोहन भागवत जी के जीवन की यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि वे 1970 के दशक में प्रचारक बने, और 1990 के दशक में अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बिहार के गांवों में समाज सेवा और संगठन निर्माण में अहम योगदान दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रचारक जीवन केवल प्रचार का नहीं, बल्कि पूर्ण समर्पण और राष्ट्रसेवा की परंपरा का प्रतीक है, और भागवत जी उस परंपरा की मजबूत धुरी हैं। उन्होंने ईश्वर से भागवत जी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Also Read

“लालू परिवार पर तय हुए आरोप, चलेगा केस”

अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 3’ से बाहर, डायरेक्टर ने बताई वजह

राम मंदिर चंदा मामला: अखिलेश के आरोप पर JDU का जवाब

हल्द्वानी शुद्धिकरण पर खरगे बोले- मेरा अपमान हुआ, जांच होगी

आगरा में डिजिटल युग में पर्यटन पत्रकारिता समिट: डेटा, रिसर्च और ब्रांडिंग पर मंथन

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City