मस्ती 4 का धमाकेदार ट्रैक ‘रसिया बलमा’ रिलीज

Report By: Kiran Prakash Singh


मुंबई (DigitalliveNews) – मस्ती का तड़का फिर से लौट आया! बॉलीवुड की सबसे हंसी-खुशी से भरपूर फ्रेंचाइज़ी ‘मस्ती 4’ का नया ट्रैक ‘रसिया बलमा’ रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। यूके की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया यह गाना फिल्म के रंगीन और मस्तीभरे मूड को बखूबी दर्शाता है।

गाने में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी अपने मजेदार बहुरूपिये अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके साथ तुषार कपूर, रुही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज़ नोरौज़ी, शाद रंधावा और निशांत मलकानी ने गाने को और भी विजुअली ग्रैंड बना दिया है।

‘रसिया बलमा’ को आवाज़ दी है दर्शन राठौड़ और पायल देव ने, जबकि संगीत तैयार किया है संजय-दर्शन की जोड़ी ने। गाने के बोल लिखे हैं संजीव चौतुर्वेदी ने। दर्शन राठौड़ कहते हैं, “यह गाना सुनते ही डांस फ्लोर पर खड़ा कर देता है। हमने पुराने ज़माने की देसी मस्ती को मॉडर्न बीट्स के साथ मिलाया है, और इसे बनाते वक्त खूब मज़ा आया।”

निर्देशक मिलाप मिलन ज़वेरी ने बताया, “‘मस्ती 4’ मेरे लिए हंसी का एक लव लेटर है। यह दोस्ती, प्यार और उन पागलपन भरे पलों की कहानी है जो हम सबकी ज़िंदगी का हिस्सा हैं। ‘रसिया बलमा’ फिल्म की आत्मा को पूरी तरह दर्शाता है। हमारे बॉयज़ वापस आ गए हैं और इस बार मस्ती एक नए स्तर पर होगी।”

इस बार फिल्म में नर्गिस फाखरी और अरशद वारसी भी धमाल मचाने वाले हैं। शानदार प्रोडक्शन, जीवंत विजुअल्स और मिलाप ज़वेरी के ट्रेडमार्क कॉमिक टच के साथ, यह फिल्म साल की सबसे मनोरंजक एंटरटेनर साबित हो सकती है।

‘मस्ती 4: लव वीजा’ 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


 

Also Read

WHO अलर्ट: Hantavirus के 5 मामले, 3 लोगों की मौत

“भारत की रक्षा शक्ति को नई उड़ान: डीआरडीओ ने यूएलपीजीएम-वी3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया”

इंग्लैंड को झटका, माइकल हसी ने बल्लेबाजी कोच पद ठुकराया

मुंबई में रेड अलर्ट, भारी बारिश के बीच लोकल ट्रेनें सामान्य

हरमनप्रीत का महिला विश्वकप जीत का सपना

You Might Also Like

वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI का बड़ा प्लान, लंबा करियर लक्ष्य

क्रिकेट में अनोखा संयोग, एक ही 3 बल्लेबाजों को मिली हैट्रिक

TV Serial Spoilers: अनुपमा का लोन रिजेक्ट, अनु को नौकरी से निकालेगी मीरा

जन्माष्टमी पर करिश्मा तन्ना ने रिवील किया बेटे का खास नाम

कौन हैं मनीष ब्रह्मभट्ट? CJP से अलग होकर बनाई नई पार्टी

FSSAI का दावा: क्या तीन वक्त खाना जरूरी नहीं? जानें पूरा सच

अखिलेश की CJP प्रवक्ता से मुलाकात पर BJP का हमला, योगी का जिक्र

सोनिया गांधी की किताब अब हार्परकॉलिन्स से होगी प्रकाशित

Select Your City