झारखंड के देवघर में बस-ट्रक की भीषण टक्कर: 9 कांवड़ियों की मौत, 31 घायल

Report By: Kiran Prakash Singh

झारखंड,

के देवघर में बस और ट्रक की भिड़ंत में 9 कावंडियों की मौत हो गई, हंसडीहा मुख्य पथ पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया चौक के समीप श्रद्धालुओं से भरी बस और गैस सिलेंडर लोड ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 5 श्रद्धालु सहित बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, हादसे में 31 श्रद्धालु घायल भी हो गए हैं।

मृतकों में बिहार के अलगअलग चार जिलों की महिलाएं और एक किशोर के अलावा मोहनपुर थाना क्षेत्र निवासी बस चालक शामिल है, घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सबों को बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर कर दिया गया है।

हादसे में घायल श्रद्धालुओं के अनुसार सभी श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी पर देवघर में बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण करने के बाद मंगलवार अल सुबह यात्री बस से बासुकीनाथ जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत-बचाव का काम शुरू किया, सदर एसडीओ रवि कुमार ने कहा, ‘सुबह 4-5 बजे के बीच हमें सूचना मिली कि देवघर से बासुकीनाथ कांवड़ियों को ले जा रही 32 सीटर बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई, फिर असंतुलित होकर ईंटों से टकरा गई।

हादसे में अब तक 6 कांवड़ियों की मौत हो चुकी है तो 31 से ज्यादा जख्मी हैं, घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सभी मृतक और जख्मी कांवड़िये बिहार के बेतिया और गया निवासी बताए जा रहे हैं, झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में इन दिनों श्रावणी मेले की वजह से हर दिन लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं।

झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत देश-विदेश से श्रद्धालु सावन में बाबा की पूजा के लिए आते हैं, देवघर आने वाले अधिकतर श्रद्धालु बासुकीनाथ भी जाते हैं।

Also Read

कासगंज में ट्रेनी विमान क्रैश, महिला पायलट घायल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

कानपुर में होजरी कारोबारी की हत्या से मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

वैभव सूर्यवंशी आज रचेंगे इतिहास, लेकिन चूकेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

You Might Also Like

आज शाम 7 बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का आखिरी टी20 मुकाबला

हर बड़ी सीरीज से पहले संजय बांगड़ संग क्यों अभ्यास करते हैं विराट?

सलमान खान ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.50 करोड़ में हुई डील

‘तबाही’ पर बंटी राय: Yash-Kiara की केमिस्ट्री पर सवाल

अविमुक्तेश्वरानंद केस: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा केस: अखिलेश बोले- PDA अब सहेगा नहीं

मुंबई-पुणे रूट पर 200 अतिरिक्त बसें, रेल यात्रियों को राहत

मुंबई खदान हादसा: नहाने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत

Select Your City