सोना-चांदी में गिरावट, निवेशकों की नजरें नए साल पर

Report By: Kiran Prakash Singh

सोना-चांदी में भारी गिरावट: निवेशकों की नजरें नए साल पर टिकी

साल के आखिरी दिन सोना और चांदी में तेज गिरावट, सोना 1,35,962 रुपये/10 ग्राम और चांदी 2,40,650 रुपये/किलोग्राम पर। मुनाफावसूली और सालांत पोजिशन क्लोजिंग कारण।


नई दिल्ली।

साल के आखिरी दिन बुधवार 31 दिसंबर को कीमती धातुओं के बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ऑलटाइम हाई स्तर छूने के बाद सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई।


सोने का भाव

एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 1,35,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव मंगलवार को 2,800 रुपये टूटकर 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा।


चांदी का भाव

चांदी में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी का भाव 4.13 फीसदी घटकर 2,40,650 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी ने 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर को भी छुआ था।


विशेषज्ञों की राय

जानकारों के मुताबिक, रिकॉर्ड स्तरों के बाद मुनाफावसूली और साल के अंत में पोजिशन क्लोजिंग के कारण कीमतों पर दबाव बढ़ा।
हालांकि, दीर्घकाल में चांदी को मजबूत औद्योगिक मांग से समर्थन मिलने की उम्मीद है।

  • सौर ऊर्जा

  • इलेक्ट्रॉनिक्स

  • डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर

इन क्षेत्रों में बढ़ती मांग और आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियां चांदी की कीमतों के लिए सहायक साबित हो सकती हैं।

Also Read

“कुनिका मेरी मां नहीं, मेरी हीरो हैं”: बिग बॉस 19 में बेटे अयान की भावुक बात

‘तू विलेन है?’ बॉबी के रोल पर धर्मेंद्र हुए थे हैरान

कैफ ने टीम बदलाव और खिलाड़ियों के डर पर उठाया सवाल

हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’, ट्रंप ने भारत का जताया आभार

बर्थडे पर चिरंजीवी का फैंस को तोहफा, ‘काका’ की रिलीज डेट तय

You Might Also Like

CJP प्रदर्शन पर नितिन नवीन का हमला, राहुल गांधी को दी चेतावनी

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल पर बीजेपी का हमला, वोट चोरी पर विवाद

जंतर-मंतर मार्च पर CJP का ऐलान, पुलिस को लेकर कही बड़ी बात

5G डेटा खपत में भारत नंबर-1, स्पीड में UAE सबसे आगे

पुलिस कब हिरासत में लेती है, कब करती है गिरफ्तार? जानें नियम

लाठीचार्ज से आंसू गैस तक, पुलिस कब क्या एक्शन ले सकती है?

गुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जीत रावल ने लिया संन्यास, बनाए 10 हजार से ज्यादा रन

उम्र महज नंबर! ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में सभी खिलाड़ी 30 पार, जानें किसकी कितनी उम्र

Select Your City