आगरा में विकास की बड़ी छलांग: 82 करोड़ का यमुना मेगा ब्रिज, उटंगन पर नया पुल मंजूर

Report By: Kiran Prakash Singh

सांसद राज कुमार चाहर के प्रयासों से आगरा में दो बड़े पुलों को मंजूरी, फतेहाबाद-टूंडला कनेक्टिविटी और ग्रामीण आवागमन को मिलेगा बड़ा लाभ।

आगरा को मिली विकास की नई रफ्तार, दो बड़े पुलों को मिली स्वीकृति

आगरा (digitallivenews): और फिरोजाबाद के बीच संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राज कुमार चाहर के प्रयासों से फतेहाबाद और खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में दो महत्वपूर्ण पुल परियोजनाओं को उत्तर प्रदेश सरकार से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्रीय विकास, व्यापार, कृषि और ग्रामीण आवागमन को नई गति मिलेगी।

82 करोड़ का मेगा ब्रिज: फतेहाबाद-टूंडला होंगे सीधे जुड़ेंगे

सबसे बड़ी परियोजना के तहत फतेहाबाद के मेहरा नाहरगंज से टूंडला मार्ग को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर लगभग 82 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से मेगा ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम द्वारा किया जाएगा।

यह पुल आगरा जिले को सीधे फिरोजाबाद जिले से जोड़ेगा। अभी दोनों जिलों के बीच यात्रा करने में लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की खपत अधिक होती है। पुल के बन जाने के बाद दूरी और यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे औद्योगिक इकाइयों, व्यापारियों और किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। कृषि उपज की ढुलाई तेज होगी और स्थानीय बाजारों तक पहुंच आसान बनेगी।

सांसद राज कुमार चाहर ने बताया कि शासन से परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब साकार किया जा रहा है।

उटंगन नदी पर 18 करोड़ का पुल, ग्रामीणों को राहत

दूसरी अहम परियोजना खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक सैंया में टोडूपुरा–जाजऊ मार्ग पर कछपुरा के मध्य पार्वती (उटंगन) नदी पर सेतु और पहुंच मार्ग निर्माण की है। इस परियोजना पर लगभग 18 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत आएगी।

बरसात के मौसम में इस क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को नदी पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार प्रभावित होते हैं। नए पुल के निर्माण से यह समस्या स्थायी रूप से खत्म होगी और ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

केंद्र और राज्य के समन्वय से खुला रास्ता

मेहरा नाहरगंज–टूंडला पुल की परियोजना केंद्र स्तर पर लंबित थी। सांसद राज कुमार चाहर ने केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात कर आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एनओसी जारी कर दी गई, जिसके बाद परियोजना को अंतिम मंजूरी मिल सकी।

सांसद ने इन परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र के संतुलित एवं सतत विकास के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया बल

दोनों पुल परियोजनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाली पहल हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश को बढ़ावा मिलेगा, छोटे व्यवसायों को विस्तार का अवसर मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

आगरा और फिरोजाबाद के बीच मजबूत संपर्क से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि यह क्षेत्र विकास के नए आयाम भी स्थापित करेगा। आने वाले समय में ये दोनों पुल क्षेत्र की प्रगति के प्रतीक बनकर उभरेंगे।

Also Read

आगरा रेलवे स्टेशनों पर लपकों से यात्री परेशान

योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर फैसला

मशहद में ट्रंप विरोधी पोस्टर, ईरान-अमेरिका तनाव और बढ़ा

जंतर-मंतर पहुंचीं महुआ मोइत्रा, शिक्षा मुद्दे पर सरकार पर हमला

राम मंदिर में CEO नियुक्ति पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, छिड़ी बहस

You Might Also Like

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, नेट्स में दिखा जोश

वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे ओपनिंग, नंबर-3 पर उतरेंगे; देखें IND vs NZ दूसरे T20 की प्लेइंग XI

Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन! मैरी कॉम के बाहर होने की चर्चा

KBC 18 के सेट पर पहुंचे रणबीर-साई पल्लवी, अमिताभ ने सुनाया दिवाली का किस्सा

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले हलचल, क्या हरसिमरत कौर होंगी NDA का चेहरा?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स तक पहुंच रही थी पुलिस की जानकारी

1 नवंबर की महारैली के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, यूपी से 50 हजार और हरियाणा से 1 लाख लोगों का लक्ष्य

सोनिया गांधी ने सुनाई राजीव गांधी से प्यार की कहानी, 10 नवंबर को आएगी किताब

Select Your City