अच्छे रोल ही मेरा सपना हैं: अदा शर्मा

Report By: Kiran Prakash Singh

सपनों को सीमाओं में बांधने में यकीन नहीं रखतीं अदा शर्मा, बोलीं– अच्छे रोल ही मेरा असली ड्रीम

अदा शर्मा का कहना है कि वह अपने सपनों को किसी सीमा में नहीं बांधतीं। अच्छे रोल और अलग-अलग किरदार निभाना ही उनका असली ड्रीम है।

मुंबई (Digital Live News): बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा का मानना है कि सपनों को किसी तय दायरे में बांधना खुद के विकास को सीमित करना है। यही वजह है कि वे अपने करियर में किसी एक डायरेक्टर, जॉनर या इमेज तक खुद को सीमित नहीं करतीं, बल्कि सिर्फ अच्छे और चुनौतीपूर्ण किरदारों पर फोकस करती हैं।

अपने करियर और सोच को लेकर खुलकर बात करते हुए अदा ने कहा कि उनका सपना सिर्फ इतना है कि वे अच्छी फिल्में करें और ऐसे रोल निभाएं जिनसे उन्हें अभिनय का आनंद मिले
उन्होंने कहा, “अगर मैं ये तय कर लूं कि मुझे सिर्फ कुछ खास डायरेक्टर्स के साथ ही काम करना है, तो यह खुद को एक सीमा में बांधना होगा। मैं उन सभी लोगों के साथ काम करना चाहती हूं जिनके पास मेरे लिए अच्छा रोल हो।”

अदा ने अपनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर उन्होंने पहले से ही किसी खास डायरेक्टर के साथ काम करने का सपना देखा होता, तो यह फिल्म शायद उनके करियर का हिस्सा ही न बनती।
उन्होंने बताया, “सुदीप्तो सेन की यह पहली बड़ी फिल्म थी और मैं उन्हें पहले जानती भी नहीं थी। ड्रीम करके हम कई बार खुद को बहुत लिमिट कर लेते हैं। मैं चाहती हूं कि यूनिवर्स तय करे कि मुझे क्या करना है और किसके साथ करना है।”

अदा शर्मा ने कहा कि दर्शकों द्वारा हर तरह के किरदार में स्वीकार किया जाना उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है
उन्होंने कहा, “कुछ एक्ट्रेसेज को लोग सिर्फ एक लुक या एक टाइप में स्वीकार करते हैं, लेकिन मुझे भूत से लेकर मासूम लड़की और एक्शन रोल तक में पसंद किया गया है।”

अदा ने अपने अलग-अलग किरदारों का जिक्र करते हुए कहा,
‘1920’ में डरावना किरदार, ‘सनफ्लावर’ में बोल्ड बार डांसर रोजी, ‘द केरल स्टोरी’ में भोली-भाली लड़की और ‘कमांडो’ में एक्शन रोल—कभी किसी ने यह सवाल नहीं किया कि एक रोल के बाद दूसरा क्यों किया।
उन्होंने कहा, “एक एक्टर के लिए यह बहुत अच्छी बात होती है जब दर्शक हर किरदार में आपको स्वीकार करते हैं।”

भविष्य को लेकर अदा शर्मा काफी उत्साहित नजर आईं। साल 2026 को लेकर उन्होंने कहा कि उनके फैंस को कई नए, अलग और शानदार किरदार देखने को मिलेंगे
अदा ने कहा, “2026 में बहुत कुछ नया आने वाला है। मैं अलग-अलग किरदारों के जरिए लोगों को एंटरटेन करना चाहती हूं।”

Also Read

अच्छे रोल ही मेरा सपना हैं: अदा शर्मा

हाईकोर्ट के फैसले और केंद्र-यूपी सरकार की नीतियाँ: टकराव या सुधार?

फिरोजाबाद में बीजेपी पार्षद का मुंडन कर प्रदर्शन

राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला: “ट्रंप ने सही कहा, भारत की अर्थव्यवस्था मृत है”

WHO अलर्ट: Hantavirus के 5 मामले, 3 लोगों की मौत

You Might Also Like

मार्केट वैल्यू में भारत 7वें स्थान पर, क्या हैं वजहें?

अंजना ओम कश्यप पर टिप्पणी से सोशल मीडिया में विवाद

KGMU दवा घोटाले में बड़ा एक्शन, 3 कर्मी बर्खास्त

ग्राम प्रधान प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई

योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर फैसला

KKR की जीत के बाद शाहरुख का वीडियो हुआ वायरल

काव्या मारन के रिएक्शन से क्रुणाल पांड्या पर बहस तेज

LSG vs PBKS मैच में पिच और मौसम निभाएंगे अहम रोल

Select Your City