पारुल गुलाटी की पहली बॉलीवुड फिल्म रिलीज, 15 साल के संघर्ष के बाद मिली सफलता

Report By: Kiran Prakash Singh

🎬 पारुल गुलाटी ने साझा किया 15 साल का संघर्ष, पहली बॉलीवुड फिल्म रिलीज पर हुई भावुक

पारुल गुलाटी की पहली बॉलीवुड फिल्म “किस किसको प्यार करूं 2” रिलीज! 15 साल के संघर्ष के बाद मिली सफलता और भावुक पोस्ट शेयर की।

मुंबई (digitallivenews) – बॉलीवुड फिल्म “किस किसको प्यार करूं 2” अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस खास मौके पर अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने अपनी खुशी जाहिर की।

पारुल का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उनकी पहली फिल्म है जो थिएटर में रिलीज़ हुई है। इस अवसर पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने 15 साल लंबे सफर की कहानी बताई।

पारुल ने बताया कि उनकी मां हमेशा उन्हें हौसला देती थीं और कहती थीं:

“तेरी किस्मत का कोई नहीं छीन सकता। अगर ऊपर वाले की मेहर होगी, तो तुझे वो भी मिल जाएगा, जो तेरी नहीं है।”

उन्होंने अपने करियर को याद करते हुए बताया कि शुरुआत उन्होंने टेलीविजन से की, फिर वेब सीरीज और पंजाबी फिल्मों में काम किया। हालांकि वह ज्यादा सफल नहीं रहीं, लेकिन उन्होंने कभी अभिनय छोड़ने का मन नहीं बनाया। उनके अनुसार, एक्टिंग उनके लिए शादी जैसी है, जबकि उनका बिज़नेस उनका बच्चा है।

पारुल ने रिजेक्शन के समय की भी बातें साझा कीं:

“कई बार लगा शायद एक्टिंग मेरे लिए नहीं है, लेकिन मां कहती थीं – तुम्हारे लिए इससे बेहतर कुछ लिखा है।”

आज, अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म थिएटर में रिलीज़ होने के बाद, पारुल खुद को बहुत भावुक महसूस कर रही हैं। उन्होंने लिखा:

“15 साल का इंतजार… अब मुझे भगवान और किस्मत पर पूरा यकीन हो गया है।”

पोस्ट के बाद उनके फैंस और दोस्तों ने भी प्रतिक्रिया दी। कंटेंट क्रिएटर नेन्सी त्यागी और अभिनेत्री शनाया कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी खुशी जताई।

फिल्म में पारुल के साथ आयशा खान, त्रिधा चौधरी, हीरा वरीना और मनजोत सिंह भी नजर आएंगे। और हाँ, कॉमेडी का तड़का फिल्म में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा लाएंगे।

Also Read

इमरान हाशमी और यामी गौतम का नया रोमांटिक गाना “कुबूल” रिलीज

जावेद अख्तर का तालिबानी मंत्री के स्वागत पर तीखा विरोध

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

शिल्पा शेट्टी ने इनकम टैक्स रेड की खबरों को नकारा

अनिल कुंबले ने जताई चिंता: भारतीय टीम में लगातार बदलाव से बल्लेबाजी अस्थिर, सुंदर को शीर्ष क्रम में रखने की दी सलाह

You Might Also Like

31 साल बाद खुला किडनैप-मर्डर केस, सलीम गिरफ्तार

YRKKH: ऋषभ जायसवाल का एग्जिट, अभिरा का इमोशनल पोस्ट

नेहा पेंडसे संग सड़क पर खौफनाक घटना, बोलीं- डर गई थी

AAP में सबसे बड़ा झटका: चड्ढा या पाठक, कौन भारी?

AAP टूट पर BJP का वार, नितिन नवीन बोले- अभी खेल बाकी

DC vs PBKS: प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IPL: कोहली के 300 छक्के,सबसे ज्यादा किसने लगाए?

इन मूलांक वालों से दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Select Your City