“गीतिका गंजू ने ‘धुरंधर’ को बताया नया सिनेमाई अनुभव”

Report By: Kiran Prakash Singh

मल्टीस्टारर ‘धुरंधर’ रिलीज़ से पहले ही चर्चा में—गीतिका गंजू बोलीं, “यह सिर्फ फिल्म नहीं, एक नया सिनेमाई अनुभव है”

‘धुरंधर’ में अपनी भूमिका को लेकर गीतिका गंजू उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म एक्शन, प्रस्तुति और स्केल के साथ भारतीय सिनेमा के लिए नया अनुभव पेश करेगी।

मुंबई।(digitallivenews)! बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी दमदार स्टारकास्ट, भव्य स्केल और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंसेज़ के कारण रिलीज़ से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस गीतिका गंजू का कहना है कि ‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा सिनेमाई अनुभव है जो भारतीय दर्शकों के लिए नया मानक स्थापित करेगा।

गीतिका के अनुसार, इंडस्ट्री में बहुत कम फिल्में ऐसी बनती हैं जो अपनी शैली, प्रस्तुति और कहानी कहने के अंदाज़ से दर्शकों पर स्थायी प्रभाव छोड़ती हैं—और ‘धुरंधर’ उन खास फिल्मों में से एक है।

दिग्गज सितारों के साथ काम करना रहा यादगार

फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। गीतिका ने बताया कि इन सभी कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बेहद यादगार अनुभव रहा।

उन्होंने कहा—
“फिल्म में दिखाया गया एक्शन, प्रस्तुति और पैमाना भारतीय सिनेमा के लिए नए मानक तय करेगा। इस जॉनर को भारत में शायद पहली बार इतनी ईमानदारी और स्टाइल के साथ दिखाया गया है।’’

निर्देशक आदित्य धर की तारीफ—“हर फ्रेम में दिखती है मेहनत”

गीतिका गंजू ने निर्देशक आदित्य धर और निर्माता लोकेश धर की भी जमकर प्रशंसा की। उनके मुताबिक, फिल्म के हर फ्रेम में उनकी मेहनत, विज़न और विवरणों पर ध्यान स्पष्ट दिखता है।
उन्होंने कहा कि निर्देशक ने कहानी को बोल्ड, रियल और आधुनिक फिल्ममेकिंग के अनुरूप प्रस्तुत किया है।

रणवीर सिंह के एक्शन अवतार ने बनाया माहौल खास

गीतिका ने राकेश बेदी, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के साथ शूटिंग को अपने करियर का खास अनुभव बताया।
उन्होंने कहा—
“रणवीर को एक्शन अवतार में देखना बेहद रोमांचक था। दर्शक इस फिल्म से गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे और इसे लंबे समय तक याद रखेंगे।”

गीतिका गंजू – इंडस्ट्री में लगातार अपनी पहचान बनाती एक दमदार कलाकार

गीतिका गंजू इससे पहले ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘म्यूजिक मेरी जान’, ‘आर्या 2’ और ‘तनाव 2’ जैसे प्रोजेक्ट्स में शानदार अभिनय कर चुकी हैं। ‘धुरंधर’ में उनकी मौजूदगी फिल्म को और मजबूती देती है।

Also Read

कल से एक्शन में वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी में दिखेगा जलवा

‘फ्रेडी’: कार्तिक आर्यन का साहस और करियर का मोड़

दिनदहाड़े मारने की धमकी का वीडियो वायरल, बाराबंकी में सिपाही पर जांच

सोनम वांगचुक की सेहत पर डॉक्टर का दावा, रिपोर्ट पर उठाए सवाल

कांग्रेस से BJP तक, जानिए हिमंत सरमा का पूरा सफर

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City