फिरोजाबाद में कैश वैन लूट का आरोपी हथकड़ी सहित फरार

Report By: Kiran Prakash Singh

कैश वैन लूट का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, खेतों में दी चकमा

फिरोजाबाद, यूपी।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। करीब दो करोड़ रुपये की लूट में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस हिरासत से हथकड़ी लगे हाथों के बावजूद फरार हो गया। घटना के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

खेत में शौच के बहाने दिया चकमा

घटना थाना मक्खनपुर क्षेत्र के खेड़ा गणेशपुर के पास की है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी को पुलिस टीम माल बरामदगी के लिए लेकर गई थी। रास्ते में आरोपी ने अचानक पेट दर्द की शिकायत की और शौच जाने का बहाना बनाया। जैसे ही पुलिस ने उसे खेत की ओर जाने दिया, वह बाजरे के खेत में कूदकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी, फिर भी वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा।

कैश वैन से 2 करोड़ की लूट में शामिल था आरोपी

फरार हुआ आरोपी जीके कंपनी की कैश वैन से 2 करोड़ रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लूट की यह वारदात हाल ही में जिले में चर्चा का विषय बनी हुई थी।

पुलिस महकमे में हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को लेकर गई टीम में एक इंस्पेक्टर और तीन सिपाही शामिल थे। फरारी के बाद पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जिसमें आसपास के गांव, खेतों और संभावित ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।

Also Read

अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 3’ से बाहर, डायरेक्टर ने बताई वजह

Gen-Z पर सवाल, 75% कंपनियां नए ग्रेजुएट्स से नाखुश

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

पेट्रोल-डीजल महंगाई पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

मायावती ने विधानसभा मानसून सत्र को लेकर दी सलाह: शांति और जनहित में चर्चा की अपील

You Might Also Like

वैभव सूर्यवंशी फाइनल में फ्लॉप, ईस्ट जोन का खिताब तय

हार्दिक पांड्या की वापसी, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ टीम घोषित

‘Toxic’ फ्लॉप होने पर यश का पहला रिएक्शन, बोले- दर्शकों की मर्जी

‘हनुमान अंश’ के लिए पहली पसंद नहीं थे शोभिनव सत्या

अब्दुल्ला आजम की जमीन पर ED की नजर? जांच की चर्चा तेज

केजरीवाल पर पवन खेड़ा का पलटवार, पंजाब में ड्रग्स पर घेरा

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हाई डेंसिटी रेल कॉरिडोर को मंजूरी

ED रेड पर भड़के CM डीके शिवकुमार, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Select Your City