“वंतारा जू विवाद: अंबानी पर शिकंजा, सत्ता से रिश्तों पर सवाल”

Report By: Kiran Prakash Singh

नई दिल्ली, 27 अगस्त 2025 (Digital Live News):


भारत के सबसे प्रभावशाली कॉर्पोरेट घरानों में से एक रिलायंस ग्रुप एक बार फिर सुर्खियों में है—इस बार रिलायंस फाउंडेशन के वंतारा जू को लेकर। सुप्रीम कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट की जांच के लिए उच्चस्तरीय एसआईटी (विशेष जांच टीम) गठित की है। टीम को 12 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है, और 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।

यह मामला सिर्फ प्रशासनिक अनियमितताओं का नहीं, बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग, वित्तीय गड़बड़ियों और वन्यजीव संरक्षण कानून के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा हुआ है। इसकी राजनीतिक संवेदनशीलता इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2024 में स्वयं किया था। यह प्रोजेक्ट मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया गया था।

अंबानी-मोदी की नजदीकियों पर नई रोशनी

2014 से अब तक कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुकेश अंबानी को सार्वजनिक मंचों पर एक साथ देखा गया है। इनके संबंधों को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है। लेकिन वंतारा जू जांच ने इन नजदीकियों पर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय दबाव और रूस से तेल खरीद

भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदा था। रिलायंस ने इस तेल को प्रोसेस कर भारी मुनाफा कमाया। इस व्यापार पर अमेरिका और पश्चिमी देशों ने आपत्ति जताई थी। अब वंतारा जू विवाद ने रिलायंस को घरेलू ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव में डाल दिया है।

क्या बदलेगा सत्ता और कॉर्पोरेट का समीकरण?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही यह जांच सिर्फ कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी है। यह संकेत हो सकता है कि सत्ता अब कॉर्पोरेट ताकतों पर शिकंजा कसना चाहती है, या फिर दोनों के बीच पुराना तालमेल दरक रहा है।

Also Read

डीजीसीए जल्द बदलेगा नियम, 48 घंटे में फ्री टिकट कैंसिलेशन की तैयारी

शारदा इंस्टीट्यूट का बाबा यौन शोषण कांड में फंसा

FIFA पर सवाल! बालोगुन का बैन हटते ही छिड़ा नया विवाद

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

मोहम्मद शमी ने रचा गेंदों का जाल, सेटअप से लिया विकेट

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City