प्रियंका गांधी का सुप्रीम कोर्ट को जवाब – “सच्चा भारतीय कौन, ये तय करना कोर्ट का काम नहीं”

Report By: Kiran Prakash Singh

नई दिल्ली, (digitallivenews)।
कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को एक तीखा बयान देते हुए कहा कि यह तय करना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है कि “सच्चा भारतीय” कौन है। उनका यह बयान तब आया जब सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने राहुल गांधी के खिलाफ चल रही एक सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा था, “अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बातें नहीं कहेंगे।”

प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं माननीय न्यायाधीशों का पूरा सम्मान करती हूं, लेकिन यह कहना चाहती हूं कि सच्चा भारतीय कौन है, यह तय करना न्यायपालिका का अधिकार नहीं है।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके भाई राहुल गांधी संसद में विपक्ष के नेता हैं और सरकार से सवाल पूछना उनका संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने कभी भी सेना के खिलाफ कुछ नहीं कहा। उनका सेना के प्रति गहरा सम्मान है, उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया।”

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और राहत

सुप्रीम कोर्ट की पीठ, जिसमें जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह शामिल थे, ने सोमवार को राहुल गांधी की एक याचिका की सुनवाई के दौरान कहा था कि “सच्चा भारतीय ऐसी बातें नहीं कहता।” यह टिप्पणी राहुल गांधी के कथित बयान को लेकर थी, जिस पर लखनऊ की एक निचली अदालत में मामला चल रहा है। हालांकि, कोर्ट ने उस कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगाते हुए राहुल गांधी को अंतरिम राहत भी दी है।

विपक्ष की प्रतिक्रिया

कांग्रेस की ओर से यह प्रतिक्रिया बताती है कि पार्टी अब सीधे तौर पर न्यायपालिका की टिप्पणियों पर भी जवाब देने के लिए तैयार है, खासकर जब वो अपने नेताओं से जुड़ी हों, यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में विपक्षी दल सरकार से तीखे सवाल पूछ रहे हैं और न्यायपालिका की भूमिका को लेकर बहस तेज है।

Also Read

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

TET विरोध तेज: शिक्षक संघ ने सरकार को अल्टीमेटम, पूर्व नियुक्तों को छूट की मांग

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

सोशल मीडिया की नकल से दिवाली पर हादसे, एम्स में 200 घायल

लक्ष्मी निवास में अक्षिता मुद्गल

You Might Also Like

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, नेट्स में दिखा जोश

वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे ओपनिंग, नंबर-3 पर उतरेंगे; देखें IND vs NZ दूसरे T20 की प्लेइंग XI

Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन! मैरी कॉम के बाहर होने की चर्चा

KBC 18 के सेट पर पहुंचे रणबीर-साई पल्लवी, अमिताभ ने सुनाया दिवाली का किस्सा

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले हलचल, क्या हरसिमरत कौर होंगी NDA का चेहरा?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स तक पहुंच रही थी पुलिस की जानकारी

1 नवंबर की महारैली के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, यूपी से 50 हजार और हरियाणा से 1 लाख लोगों का लक्ष्य

सोनिया गांधी ने सुनाई राजीव गांधी से प्यार की कहानी, 10 नवंबर को आएगी किताब

Select Your City