2000 रुपये के नोटों का चलन लगभग खत्म, अब सिर्फ RBI के 19 ऑफिस में ही बदले जा सकेंगे

Report By: Kiran Prakash Singh

नई दिल्ली,(digitallivenews)।

भारतीय रिजर्व बैंक समय-समय पर नोटों से जुड़े हुए बदलाव करता रहता है, आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोट को वापस लेने की घोषणा की थी, उस समय इन नोटों की कुल कीमत 3.56 लाख करोड़ रुपये थी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ 6,017 करोड़ रुपये के नोट ही बचे हैं।

यानी 98.31 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं, फिर भी, कई लोगों के पास ये नोट घर में रखे हो सकते हैं, आरबीआई ने 9 अक्टूबर 2023 से बैंकों में इन नोटों को बदलने की सुविधा बंद कर दी है, अब आप सिर्फ आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में ही इन्हें जमा या बदल सकते हैं।

ये ऑफिस अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं, इन जगहों पर आप अपने नोट जमा कर सकते हैं या अपने बैंक खाते में राशि ट्रांसफर करवा सकते हैं।

इसके अलावा आप अपने नजदीकी डाकघर से इन नोटों को किसी भी ऑफिस में भेज सकते हैं, इसके लिए आपको एक आवेदन पत्र भरना होगा, जिसमें आपकी बैंक डिटेल्स और नोटों की जानकारी देनी होगी, इसके साथ पहचान पत्र की कॉपी भी भेजनी होगी, आरबीआई को नोट मिलने के बाद आपके खाते में पैसे जमा हो जाएंगे।

यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो छोटे शहरों या गांवों में रहते हैं, तो, अगर आपके पास 2000 रुपये के नोट पड़े हैं, तो जल्दी से इन्हें जमा कर लें, देर करने से बचें, क्योंकि आरबीआई ने साफ कर दिया है कि ये नोट वैध तो हैं, लेकिन इनका चलन अब लगभग खत्म हो चुका है, अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए आप ये काम कर सकते हैं।

Also Read

“पत्नी ने इंकार किया, पति ने छत से फेंका – झांसी हादसा”

“चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आंध्र प्रदेश तट की ओर, हाई अलर्ट जारी”

होंडा एक्टिवा ने भारत में 3.5 करोड़ यूनिट्स की बिक्री का कीर्तिमान पार किया

मेरठ में ADM सिटी चार्ज को लेकर चार दिन से असमंजस

इक्कीस OTT रिलीज: अब Prime Video पर देखें 21 साल के परमवीर चक्र विजेता की अमर गाथा

You Might Also Like

11 साल बाद करण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा दावा

राजकुमार राव का वायरल कमेंट, फिर किया डिलीट

CJP आंदोलन पर पहली बार बोलीं CM रेखा गुप्ता, छात्रों का किया जिक्र

दिल्ली प्रदर्शन की विदेशी फंडिंग पर हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

CJP आंदोलन पर मायावती का बड़ा संदेश, राजनीति से बचने की अपील

जख्मों के साथ जंतर-मंतर लौटे प्रदर्शनकारी, बोले- हौसला कायम

16 मेट्रो स्टेशन बंद, अभिजीत दीपके बोले- दिल्ली बंद, मंत्री नहीं

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Select Your City