71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान

Report By: Kiran Prakash Singh

मुंबई,(digitallivenews)।

फिल्म जगत में भारत के सबसे बड़े प्रतिष्ठित सम्मान में से एक 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड-2023 का ऐलान कर दिया गया है, शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, शाहरुख खान नको फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए यह अवॉर्ड मिला है।

इसे लेकर बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने भारत सरकार का धन्यवाद किया है, शाहरुख खान ने सोशल मीडिया एक्स पर अपना वीडियो जारी कर सबका आभार माना है, इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मुझे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए जूरी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार का शुक्रिया, मुझ पर बरस रहे प्यार से मैं बहुत अभिभूत हूं।

साथ ही उन्होंने कहा कि जवान फिल्म के डायरेक्टर और पूरी टीम को भी धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका दिया, यह अवॉर्ड मेरे लिए एक रिमाइंडर है, एक्टिंग सिर्फ काम नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी है, स्क्रीन पर सच दिखाने की जिम्मेदारी, सबके प्यार के लिए मैं बहुत-बहुत आभारी हूं, शुक्रिया।

बता दें शाहरुख खान करीब 35 सालों से इंडस्ट्रीज से जुड़े हुए हैं, शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत एक थिएटर अभिनेता के रूप में की थी और उस समय टीवी में भी काम किया, जब यह माध्यम भारत में अपनी जगह बना रहा था, बाद में उन्होंने सिनेमा की ओर रुख किया और टीवी से सिनेमा में आने वाले सबसे सफल अभिनेता बन गए।

उन्होंने दीवाना से अपने करियर की शुरुआत की, इसके बाद बाजीगर और डर में खलनायक की भूमिका को शानदार तरीके से निभाया जिससे लोग उनके अभिनय के दीवाने हो गए, इसके बाद उन्होंने सदाबहार लव स्टोरी और मॉर्डन क्लासिक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के साथ खुद को किंग ऑफ रोमांस के रूप में स्थापित किया।

पिछले कुछ सालों में शाहरुख ने कई अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं, उन्होंने पठान और जवान जैसी एक्शन शैली पर केंद्रित फिल्में कीं, जिन्हें न केवल समीक्षकों की तारीफ मिली, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।

शाहरुख खान को अपनी आगामी फिल्म किंग के सेट पर चोट लगने की खबर आई थी, आखिरी बार डंकी में नजर आए शाहरुख खान को इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया,उन्होंने किंग की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी थी और बताया जा रहा है, कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग से एक महीने का ब्रेक लिया है।

Also Read

सोनिया गांधी की किताब अब हार्परकॉलिन्स से होगी प्रकाशित

सोनम वांगचुक मामले पर कपिल सिब्बल का हमला, मोदी सरकार पर सवाल

आगरा में किसानों का प्रदर्शन, रायभा टोल 20 मिनट रहा फ्री

दिवाली से पहले राहुल गांधी को व्यापारियों का पत्र, 10 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका

CJP का ऐलान, 2 अक्टूबर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन

You Might Also Like

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, नेट्स में दिखा जोश

वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे ओपनिंग, नंबर-3 पर उतरेंगे; देखें IND vs NZ दूसरे T20 की प्लेइंग XI

Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन! मैरी कॉम के बाहर होने की चर्चा

KBC 18 के सेट पर पहुंचे रणबीर-साई पल्लवी, अमिताभ ने सुनाया दिवाली का किस्सा

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले हलचल, क्या हरसिमरत कौर होंगी NDA का चेहरा?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स तक पहुंच रही थी पुलिस की जानकारी

1 नवंबर की महारैली के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, यूपी से 50 हजार और हरियाणा से 1 लाख लोगों का लक्ष्य

सोनिया गांधी ने सुनाई राजीव गांधी से प्यार की कहानी, 10 नवंबर को आएगी किताब

Select Your City