वाराणसी दौरा: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को दी सौगात, विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Report By: Kiran Prakash Singh

वाराणसी,(digitallivenews)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और सेवापुरी के बनौली गांव में आयोजित जनसभा में कई बड़ी घोषणाएं कीं, इस दौरान उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि देशभर के 9.70 करोड़ किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की।

इस योजना का लाभ वाराणसी के 2.21 लाख किसानों को भी मिला, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2183 करोड़ रुपये की 50 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया, इनमें सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी योजनाएं शामिल रहीं।

इससे पहले मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और उन्हें “दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता” बताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता के बाद पीएम का काशी आगमन ऐतिहासिक है, इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 निर्दोषों की हत्या ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया था।

उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की थी और अब देश को भरोसा दिलाते हुए कहा, कि मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का जो वचन लिया था, वह पूरा हो गया, दोषियों को मिटा दिया गया है। उन्होंने इसे 140 करोड़ देशवासियों की एकता और महादेव के आशीर्वाद की ताकत बताया, प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, कि पहले की सरकारें किसानों से वादे करती थीं, लेकिन उन्हें निभाया नहीं जाता था।

हमारी सरकार जो कहती है, वह करती है, पीएम ने देखी काशी में हुए विकास की झलक पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान योजना को भाजपा सरकार के पक्के इरादों का प्रमाण बताया, इस अवसर पर एक शॉर्ट फिल्म के जरिये काशी में हुए विकास कार्यों की झलक भी प्रधानमंत्री मोदी को दिखाई गई।

इस तरह से प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भावनात्मक, राजनीतिक और विकास के संदेश के साथ काशी-वासियों के लिए कई मायनों में यादगार बन गया है।

Also Read

अमेरिका की रूस पर नई पाबंदियाँ, दुनिया में आर्थिक जंग का खतरा

शिक्षा में धर्मनिरपेक्षता: एक आवश्यक चर्चा

एमएस धोनी ने NSG संग की ट्रेनिंग, वापसी का इंतजार

हसन अली को मैच में लगी गंभीर चोट, फिर लौटे मैदान पर

सोना ₹1,177 और चांदी ₹1,052 उछली — निवेशकों में बढ़ी खरीदारी

You Might Also Like

IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा हरारे बम, 8 रन पर आउट!

जना नायकन ने 2 दिन में कमाए ₹112.50 करोड़, बनाया बड़ा रिकॉर्ड!

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज समेत बॉलीवुड का रिएक्शन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका बोलीं- तानाशाही नहीं चलेगी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न, छात्र बोले- यह बस शुरुआत है

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर संजय सिंह बोले- तय होगी जवाबदेही

CJP का बड़ा ऐलान: 26 जुलाई को देशभर में कैंडल मार्च

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर केजरीवाल बोले- यह जेन-ज़ी की जीत

Select Your City