झारखंड के देवघर में बस-ट्रक की भीषण टक्कर: 9 कांवड़ियों की मौत, 31 घायल

Report By: Kiran Prakash Singh

झारखंड,

के देवघर में बस और ट्रक की भिड़ंत में 9 कावंडियों की मौत हो गई, हंसडीहा मुख्य पथ पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया चौक के समीप श्रद्धालुओं से भरी बस और गैस सिलेंडर लोड ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 5 श्रद्धालु सहित बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, हादसे में 31 श्रद्धालु घायल भी हो गए हैं।

मृतकों में बिहार के अलगअलग चार जिलों की महिलाएं और एक किशोर के अलावा मोहनपुर थाना क्षेत्र निवासी बस चालक शामिल है, घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सबों को बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर कर दिया गया है।

हादसे में घायल श्रद्धालुओं के अनुसार सभी श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी पर देवघर में बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण करने के बाद मंगलवार अल सुबह यात्री बस से बासुकीनाथ जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत-बचाव का काम शुरू किया, सदर एसडीओ रवि कुमार ने कहा, ‘सुबह 4-5 बजे के बीच हमें सूचना मिली कि देवघर से बासुकीनाथ कांवड़ियों को ले जा रही 32 सीटर बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई, फिर असंतुलित होकर ईंटों से टकरा गई।

हादसे में अब तक 6 कांवड़ियों की मौत हो चुकी है तो 31 से ज्यादा जख्मी हैं, घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सभी मृतक और जख्मी कांवड़िये बिहार के बेतिया और गया निवासी बताए जा रहे हैं, झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में इन दिनों श्रावणी मेले की वजह से हर दिन लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं।

झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत देश-विदेश से श्रद्धालु सावन में बाबा की पूजा के लिए आते हैं, देवघर आने वाले अधिकतर श्रद्धालु बासुकीनाथ भी जाते हैं।

Also Read

16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

जन्नत जुबैर बोलीं – “काश ये ब्यूटी फिल्टर ऐप्स कभी बने ही न होते”

अरिजीत सिंह का नया गाना ‘फितरतें’ दिलों पर छाया

लखनऊ हड़कंप: बेटे ने पिता को मारा, शरीर को काटकर नीली ड्रम में छुपाया

आईपीएल मिनी नीलामी 2025: अनकैप्ड खिलाड़ियों पर होगी बड़ी नजर

You Might Also Like

KBC 18 के सेट पर पहुंचे रणबीर-साई पल्लवी, अमिताभ ने सुनाया दिवाली का किस्सा

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले हलचल, क्या हरसिमरत कौर होंगी NDA का चेहरा?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स तक पहुंच रही थी पुलिस की जानकारी

1 नवंबर की महारैली के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज, यूपी से 50 हजार और हरियाणा से 1 लाख लोगों का लक्ष्य

सोनिया गांधी ने सुनाई राजीव गांधी से प्यार की कहानी, 10 नवंबर को आएगी किताब

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का प्रहार, AQI 337 पार; जानें बारिश पर अपडेट

दिवाली से पहले राहुल गांधी को व्यापारियों का पत्र, 10 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका

जामिया में क्यों मचा बवाल? विवादित नारों से गरमाई सियासत

Select Your City