“बुमराह को नहीं मिला दूसरे छोर से साथ: ट्रॉट ने भारतीय गेंदबाजी संयोजन पर उठाए सवाल”

Report By: Kiran Prakash Singh

दूसरे छोर से सहयोग मिलने पर और खतरनाक हो जाते हैं बुमराह:जोनाथन ट्रॉट

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर जोनाथन ट्रॉट ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर अहम टिप्पणी की है, उनका मानना है कि बुमराह जब गेंदबाजी के दूसरे छोर से अच्छा समर्थन पाते हैं, तो बुमराह कहीं ज्यादा असरदार साबित होते हैं।

मौजूदा पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पिछड़ रही है और चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड पर 186 रनों की बढ़त हासिल कर चुका है, इस मैच में बुमराह अब तक कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं, हालांकि ट्रॉट का कहना है कि उन्होंने सधी हुई गेंदबाजी की है, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

ट्रॉट ने कहा कि, बुमराह की इकॉनमी दर इस बात का संकेत है कि उन्होंने अनुशासित गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त दबाव का सहयोग नहीं मिला,जब गेंदबाजी इकाई पूरी ताकत से नहीं खेल रही होती, तो दोनों सिरों से एक साथ दबाव बनाना जरूरी हो जाता है, जिससे बल्लेबाजों पर असर पड़ता है, ट्रॉट ने यह भी जोड़ा कि जब गेंदबाज अकेले दम पर जिम्मेदारी उठाते हैं, तो सफलता मिलना मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने भारतीय टीम के गेंदबाजी संयोजन पर भी सवाल उठाए और कहा कि अंशुल कंबोज टेस्ट क्रिकेट की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाए, तेज गेंदबाजों ने लगभग 82 ओवर में केवल तीन विकेट चटकाए, जबकि स्पिनरों ने 52 ओवर में चार विकेट लिए, ऐसे में भारत को अपनी गेंदबाजी रणनीति पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की जरूरत है।

बुमराह के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक इस दौरे पर दो टेस्ट खेले हैं, और दोनों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है, मौजूदा मैच संभवतः उनका इस सीरीज में आखिरी मुकाबला हो सकता है, और अब तक की स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि टीम को उनसे उस प्रभाव की उम्मीद पूरी तरह मिल पाई है, जो आमतौर पर उनसे जुड़ी रहती है।

Also Read

भ्रष्टाचार में 6 पुलिसकर्मी निलंबित

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बलिया का राज सिंह अरेस्ट

राम रहीम की पैरोल पर उठे सवाल, न्याय व्यवस्था पर बहस तेज**

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, सभी FIR रद्द

‘रामायण’ का ग्लोबल धमाका, 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी फिल्म

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City