न तो इसमें अमृत है और न ही सरोवर है,जिलाधिकारी के निरीक्षण में मिली तमाम खामियाँ

फ़िरोज़ाबाद | जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जनपद में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की वस्तुस्थिति को देखने के लिए विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया,

 

इस दौरान नगर पालिका मक्खनपुर स्थित ग्राम बिल्टीगढ़ में बने अमृतसरोवर के सौन्दर्यीकरण का निरीक्षण किया, जिसमे उन्होने पाया कि बना हुआ अमृत सरोवर संपूर्ण मानकों को पूर्ण नहीं कर रहा है | उन्होंने अपर जिलाधिकारी विशु राजा को निर्देशित किया कि जिले में बने प्रत्येक अमृत सरोवर का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत कराएं, जहां भी अमृत सरोवर मानक के अनुसार नहीं बने हैं, वहां पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

बॉक्स

अमृत सरोवर में ये मिली खामियाँ

निरीक्षण के दौरान अमृत सरोवर के चारों ओर पौधरोपण नहीं किया गया, यहां कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया, जिससे कार्य से संबंधित समस्त जानकारी जनता को उपलब्ध हो सके, जिलाधिकारी ने इस अमृत सरोवर को देखकर कहा कि न तो यह अमृत है और न ही सरोवर है, अमृत सरोवर के लिए मानक यह निर्धारित किया गया है, कि प्रत्येक अमृत सरोवर न्यूनतम एक एकड़ में बना होना चाहिए, जिसमें लगभग दस हजार घन मीटर जलधारण करने की क्षमता हो, जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर जेई को सख्त चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए | निरीक्षण के समय पंचायत अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी मौजूद रहे |

Also Read

आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने मचाया धमाल

बारिश में फैलती हैं ये 7 खतरनाक बीमारियां, ऐसे करें बचाव

कृति और शरवरी का ग्रीन कार्पेट ग्लैमर

बिहार चुनाव से पहले 6 अक्टूबर तक तबादलों का आदेश

मोदी का मालदा दौरा: टीएमसी पर निशाना, पूर्वी भारत के विकास पर जोर

You Might Also Like

IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा हरारे बम, 8 रन पर आउट!

जना नायकन ने 2 दिन में कमाए ₹112.50 करोड़, बनाया बड़ा रिकॉर्ड!

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज समेत बॉलीवुड का रिएक्शन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका बोलीं- तानाशाही नहीं चलेगी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न, छात्र बोले- यह बस शुरुआत है

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर संजय सिंह बोले- तय होगी जवाबदेही

CJP का बड़ा ऐलान: 26 जुलाई को देशभर में कैंडल मार्च

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर केजरीवाल बोले- यह जेन-ज़ी की जीत

Select Your City