सपा प्रमुख पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Report By: Kiran Prakash Singh

फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने यह कार्रवाई सीओ सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।

मामला गुरुवार का है जब सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव और अन्य पार्टी नेता एसएसपी से मिले।

उन्होंने एसपी ग्रामीण के हमराह रहे प्रदीप ठाकुर द्वारा पार्टी प्रमुख पर की गई अभद्र टिप्पणी की शिकायत की। नेताओं ने आरोपी सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उसे निलंबित करने की मांग की।

एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सदर चंचल त्यागी को सौंपी। जांच में पाया गया कि प्रदीप ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली, जिसे अन्य पुलिसकर्मियों ने आगे फॉरवर्ड किया। इस आधार पर प्रदीप के अलावा मुख्य आरक्षी कुलदीप, राहुल, अमित, अरुण और सौरभ को भी निलंबित किया गया। सभी आरोपी पुलिसकर्मी जिले के विभिन्न थानों में तैनात थे।

Also Read

लाला अमरनाथ: जिसने पकड़ी पाकिस्तान की फिक्सिंग की साजिश

शोएब अख्तर की जुबान फिसली: अभिषेक शर्मा की जगह ले लिया अभिषेक बच्चन का नाम

राम रहीम की पैरोल पर उठे सवाल, न्याय व्यवस्था पर बहस तेज**

महंगाई का बड़ा खतरा, महंगा हो सकता पेट्रोल-डीजल

कर्तव्य भवन-03 का उद्घाटन: PM मोदी ने बताया ‘न्यू इंडिया’ के गवर्नेंस मॉडल का प्रतीक

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City