“छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर तीन कॉल्स से बम अलर्ट, जांच में निकली अफवाह”

 

Report By: Kiran Prakash Singh

 

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम होने की खबर से सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई, दरअसल शुक्रवार शाम को लगातार तीन फोन कॉल्स के जरिए एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो धमकी झूठी साबित हुई

सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी अनुसार, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात नंबर से कॉल कर बताया गया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर विस्फोटक रखा गया है और जल्द ही बड़ा धमाका हो सकता है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड टीम को मौके पर भेजा, कई घंटों तक एयरपोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली,जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि धमकी झूठी थी।

मुंबई पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले का नंबर असम या पश्चिम बंगाल का प्रतीत हो रहा है,फिलहाल कॉलर की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए तकनीकी जांच जारी है, इस घटना के बाद से एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की शरारतपूर्ण हरकतों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

बरेली में नूरजहां बनी पूनम, मंदिर में की शादी

वोक्सवैगन वर्टूस ने तोड़ा रिकॉर्ड, अक्टूबर में 2,453 यूनिट्स की बंपर सेल्स

राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ सीतामढ़ी पहुंची, जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चना

ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते पर फिर चर्चा, वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

You Might Also Like

11 साल बाद करण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा दावा

राजकुमार राव का वायरल कमेंट, फिर किया डिलीट

CJP आंदोलन पर पहली बार बोलीं CM रेखा गुप्ता, छात्रों का किया जिक्र

दिल्ली प्रदर्शन की विदेशी फंडिंग पर हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

CJP आंदोलन पर मायावती का बड़ा संदेश, राजनीति से बचने की अपील

जख्मों के साथ जंतर-मंतर लौटे प्रदर्शनकारी, बोले- हौसला कायम

16 मेट्रो स्टेशन बंद, अभिजीत दीपके बोले- दिल्ली बंद, मंत्री नहीं

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Select Your City