सुनील और अहान शेट्टी ने ‘बॉर्डर 2’ के नए गाने से ताज़ा की यादें

Report By: Kiran Prakash Singh

सुनील शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी ने ‘बॉर्डर 2’ के नए गाने के साथ यादों को किया ताजा

‘बॉर्डर 2’ का नया गाना रिलीज, सुनील शेट्टी भावुक हुए और बेटे अहान शेट्टी के साथ फिल्म ने पुरानी यादें ताज़ा कर दर्शकों को भावुक किया।

मुंबई (Digitallivenews)। बॉलीवुड में नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का नया गाना रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी अहम भूमिका में हैं, जिससे यह पल उनके लिए और भी खास बन गया।

गाने की रिलीज़ के दौरान सुनील शेट्टी भावुक नजर आए और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह नया गाना सीधे तौर पर पहली ‘बॉर्डर’ फिल्म से जुड़ा है। सालों पहले आई फिल्म में गाना ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ सुनील शेट्टी पर फिल्माया गया था, जिसमें उन्होंने फौजी भैरव सिंह का किरदार निभाया था। उस गाने में सैनिक के कर्तव्य, पत्नी से जुदाई और देश के लिए त्याग की भावनाओं को बेहद मार्मिक ढंग से दिखाया गया था।

सुनील शेट्टी ने कहा कि यह गाना उनके लिए सिर्फ म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि भावनाओं का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म में यह गाना उनके लिए गाया गया था और वह आज भी दर्शकों के दिलों में जीवित है। अब उसी कहानी और जज़्बात से जुड़ा उनका बेटा अहान शेट्टी भी फिल्म का हिस्सा है, जो उनके लिए गर्व और खुशी का पल है।

सुनील शेट्टी ने यह भी बताया कि हिंदी सिनेमा में शायद पहली बार इस तरह के किरदार में नेवल ऑफिसर को दिखाया जा रहा है और इसके लिए वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने फिल्म के मेकर्स निधि दत्ता और भूषण कुमार की जमकर तारीफ की और कहा कि गाने के ओरिजिनल बोल बदले नहीं गए हैं, लेकिन नई पीढ़ी को जोड़ते हुए वही इमोशंस बरकरार रखे गए हैं।

अहान शेट्टी के काम को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा कि लोग अक्सर मान लेते हैं कि स्टार किड्स को काम आसानी से मिल जाता है, लेकिन असल में हर कलाकार को अपनी पहचान खुद बनानी पड़ती है।

गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत मिथुन ने तैयार किया है। ओरिजिनल गाने को अनु मलिक ने कंपोज किया था और रूप कुमार राठौर की आवाज ने उसे अमर बना दिया।

बता दें कि सनी देओल और वरुण धवन स्टारर यह बहुप्रतीक्षित फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है और नए गाने ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Also Read

सोना 1,046 और चांदी 2,125 रुपए बढ़ी, एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुख जारी

फ़िरोज़ाबाद में सरदार पटेल जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” आयोजित

IPL 2026 में मुंबई को डबल झटका, डिकॉक हुए बाहर

2025 में न्यूजीलैंड सबसे मजबूत, भारत और पाकिस्तान ने भी दम दिखाया

Jana Nayagan ने 300 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर कमाल

You Might Also Like

वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI का बड़ा प्लान, लंबा करियर लक्ष्य

क्रिकेट में अनोखा संयोग, एक ही 3 बल्लेबाजों को मिली हैट्रिक

TV Serial Spoilers: अनुपमा का लोन रिजेक्ट, अनु को नौकरी से निकालेगी मीरा

जन्माष्टमी पर करिश्मा तन्ना ने रिवील किया बेटे का खास नाम

कौन हैं मनीष ब्रह्मभट्ट? CJP से अलग होकर बनाई नई पार्टी

FSSAI का दावा: क्या तीन वक्त खाना जरूरी नहीं? जानें पूरा सच

अखिलेश की CJP प्रवक्ता से मुलाकात पर BJP का हमला, योगी का जिक्र

सोनिया गांधी की किताब अब हार्परकॉलिन्स से होगी प्रकाशित

Select Your City