“800 करोड़ के जीएसटी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रांची समेत कई शहरों में छापेमारी”

Report By: Kiran Prakash Singh

 

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह रांची के प्रमुख क्षेत्रों में 800 करोड़ रुपये के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ये कार्रवाई घोटाले के मास्टरमाइंड माने जा रहे कोलकाता निवासी शिव कुमार देवड़ा के नेटवर्क से जुड़े लोगों पर की गई है।

छापेमारी की सबसे अहम कड़ी रही पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट, जहां चौथी मंजिल पर रहने वाले कारोबारी कृष्णा ठक्कर के आवास पर ईडी की टीम ने दबिश दी। इसी के साथ शहर के पांच अन्य ठिकानों पर भी समानांतर रूप से जांच चल रही है।

कोलकाता-मुंबई में भी छापेमारी

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमें कोलकाता और मुंबई में भी कुछ संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। यह पूरा अभियान जीएसटी घोटाले के पहले चरण में मिले दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर चलाया जा रहा है।

पहले चरण में कई गिरफ्तारियां

इससे पहले की जांच में जमशेदपुर के विक्की भालोटिया, ज्ञानचंद्र उर्फ बबलू जायसवाल, कोलकाता के व्यापारी शिव कुमार देवड़ा, अमित गुप्ता, और सुमित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी कंपनियों के माध्यम से कागजी बिल तैयार कर करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दुरुपयोग किया।

पूछताछ में बड़े खुलासे

ईडी की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इन लोगों ने बिना किसी वास्तविक व्यापार के केवल कागजों पर ही कारोबार दिखाया और फर्जी बिलिंग के जरिए टैक्स चोरी की। इस घोटाले में और भी कई नाम सामने आ सकते हैं, और संभावना है कि आने वाले दिनों में अधिक गिरफ्तारियां की जाएंगी।

हाल ही में हुई गिरफ्तारियां

पिछले महीने जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने रांची के दो व्यापारियों – लव अग्रवाल और गुलबहार मलिक – को इसी घोटाले के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। अब ईडी की जांच इस घोटाले के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुकी है।

Also Read

काली उड़द दाल: स्वाद, सेहत और आयुर्वेदिक शक्ति का अनमोल संगम

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा भड़क उठी

दैनिक जागरण मेरठ: अमित शाह का इंटरव्यू फुल पेज

लोकसभा में प्रियंका गांधी का तीखा वार: “आतंकवाद पर जवाब दें, इतिहास में मत भागें”

“सीमाओं से आगे की ममता: राहुल गांधी और पूंछ के 22 अनाथ बच्चे”

You Might Also Like

शुभमन गिल ने परिवार संग मनाया 27वां जन्मदिन, वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

‘हनुमान अंश’ के शो हटे तो गेटी गैलेक्सी थिएटर हुआ बंद

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कहर, 5वें दिन 111 करोड़ पार

सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल से नीला रंग, क्या है रणनीति?

विधानसभा हंगामे के बीच CM विजय ने जीता सबका दिल, खूब हुई तारीफ

अभिषेक बनर्जी पर बार-बार FIR से हाई कोर्ट नाराज, लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर पर रिटायर्ड एयर मार्शल का बड़ा खुलासा

Select Your City