सैयामी खेर का न्यू ईयर 2026 प्लान: लंबी दौड़, कैंपिंग और परिवार के साथ मस्ती

Report By: Kiran Prakash Singh

सैयामी खेर का न्यू ईयर प्लान: लंबी दौड़, कैंपिंग और मस्ती से भरपूर जश्न

सैयामी खेर नए साल 2026 का स्वागत परिवार और दोस्तों के साथ लंबी दौड़, कैंपिंग, बारबेक्यू और मस्ती से करेंगी। फिटनेस और जश्न का मजेदार कॉम्बिनेशन।

मुंबई (DigitalliveNews)।
बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर ने नए साल 2026 के स्वागत के लिए अपने प्लान्स साझा किए हैं। फिटनेस लवर सैयामी इस बार परिवार और दोस्तों के साथ पुरानी परंपराओं के साथ नए साल का जश्न मनाएंगी।

सैयामी ने बताया कि दिन की शुरुआत वह 31 किलोमीटर लंबी दौड़ से करेंगी। इसके बाद उनका दिन कैंपिंग, बारबेक्यू, अलाव, संगीत और बोर्ड गेम्स जैसे पारंपरिक और मजेदार गतिविधियों में बीतेगा। अभिनेत्री ने कहा, “नया साल परिवार और दोस्तों के साथ घर पर मनाना सबसे खास होता है। यह हमारी पुरानी परंपरा है। दोस्तों के साथ अलाव जलाते हैं, बारबेक्यू करते हैं और टेंट लगाकर बाहर कैंपिंग करते हैं।”

सैयामी की फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता जगजाहिर है। वह नियमित रूप से मैराथन और ट्रायथलॉन में हिस्सा लेती रहती हैं। लंबी दौड़ उनके लिए कोई नई चीज नहीं, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा है।

सैयामी के लिए साल 2025 भी बेहद खास रहा। उन्होंने हाल ही में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ अपकमिंग फिल्म हैवान की शूटिंग पूरी की है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म में शरीब हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को कोच्चि, ऊटी और मुंबई जैसी खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया। इसके अलावा सैयामी की साल की दूसरी फिल्म जाट भी दर्शकों को काफी पसंद आई।

सैयामी खेर की इस उत्साही और फिटनेस भरी न्यू ईयर तैयारी ने उनके फैंस को भी काफी प्रेरित किया है। उनके लिए नया साल सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि स्वस्थ और मजेदार शुरुआत भी है।

Also Read

प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों को सलाम और सवाल

सेमीकॉन इंडिया 2025: भारत बनेगा चिप पावरहाउस – पीएम मोदी

यूपी वोटर लिस्ट ड्राफ्ट जारी, ऑनलाइन चेक करें नाम

राशा थडानी की बॉलीवुड में दमदार एंट्री

“जयशंकर का चीन में स्पष्ट संदेश: आतंकवाद पर SCO में जीरो टॉलरेंस”

You Might Also Like

11 साल बाद करण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा दावा

राजकुमार राव का वायरल कमेंट, फिर किया डिलीट

CJP आंदोलन पर पहली बार बोलीं CM रेखा गुप्ता, छात्रों का किया जिक्र

दिल्ली प्रदर्शन की विदेशी फंडिंग पर हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

CJP आंदोलन पर मायावती का बड़ा संदेश, राजनीति से बचने की अपील

जख्मों के साथ जंतर-मंतर लौटे प्रदर्शनकारी, बोले- हौसला कायम

16 मेट्रो स्टेशन बंद, अभिजीत दीपके बोले- दिल्ली बंद, मंत्री नहीं

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Select Your City