दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को फिर किया टीम में शामिल

Report By: Kiran Prakash Singh

🌟 दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को फिर किया टीम में शामिल, अब मिलेगा करियर में वापसी का मौका

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को फिर टीम में शामिल किया। अब उन्हें करियर में वापसी का मौका, टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ संतुलन भी बना।

मुम्बई:(digitallivenews)। IPL 2026 नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पुराने खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को फिर से खरीदा है। यह मौका पृथ्वी के लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्हें पिछली नीलामी में कोई टीम नहीं खरीदी थी।

कैपिटल्स के सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी ने कहा कि टीम ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि पृथ्वी को अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने का अवसर मिले। उन्होंने उम्मीद जताई कि पृथ्वी इस मौके का भरपूर फायदा उठाएंगे।

पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2018 से 2025 तक खेले हैं और इस दौरान उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। 79 मैचों में उनके 1892 रन दर्शाते हैं कि वह टीम के लिए कितने अहम खिलाड़ी रहे हैं।

हालांकि, 2025 की मेगा नीलामी से पहले टीम ने उन्हें खराब प्रदर्शन के कारण रिलीज़ कर दिया था। इसके बाद उनका करियर थोड़ा मुश्किल दौर से गुजरा। पिछले साल बेस प्राइस 75 लाख रुपये होने के बावजूद किसी टीम ने उन्हें खरीदा नहीं था।

इस बार भी शुरुआत में खरीददार नहीं मिला, लेकिन अंत में दिल्ली ने उन्हें खरीद लिया। किरण कुमार ग्रांधी का मानना है कि हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं, और अब पृथ्वी के पास वापसी का शानदार मौका है।

टीम ने संतुलन बनाए रखने के लिए डेविड मिलर और बेन डकेट जैसे अनुभवी विदेशी खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है। ऐसे में पृथ्वी शॉ के लिए यह सीजन उनकी क्षमता और प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

Also Read

सैयामी खेर का न्यू ईयर 2026 प्लान: लंबी दौड़, कैंपिंग और परिवार के साथ मस्ती

मोनालिसा ने किया माइक्रो ड्रामा सीरीज में डेब्यू, दर्शकों से मिली सराहना

टूंडला से लापता जी.सी. पाल के पिताजी, तलाश जारी

दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को फिर किया टीम में शामिल

करण जौहर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिला पर्सनैलिटी राइट्स का संरक्षण

You Might Also Like

31 साल बाद खुला किडनैप-मर्डर केस, सलीम गिरफ्तार

YRKKH: ऋषभ जायसवाल का एग्जिट, अभिरा का इमोशनल पोस्ट

नेहा पेंडसे संग सड़क पर खौफनाक घटना, बोलीं- डर गई थी

AAP में सबसे बड़ा झटका: चड्ढा या पाठक, कौन भारी?

AAP टूट पर BJP का वार, नितिन नवीन बोले- अभी खेल बाकी

DC vs PBKS: प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IPL: कोहली के 300 छक्के,सबसे ज्यादा किसने लगाए?

इन मूलांक वालों से दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Select Your City